पटना (न्यूज सिटी)। ERP को लेकर हो रहे समस्याओं को ध्यान में रखते हुए बिहार राज्य डाटा एंट्री व कंप्यूटर ऑपरेटर संघ के नेतृत्व में आज विभिन्न मांगों को लेकर कर्पूरी ठाकुर पार्क में बैठक हुई। बैठक में बहुल्य संख्या में विभिन्न विभागों में कार्यरत प्रोग्रामर, आशुलिपिक, डाटा एंट्री ऑपरेटर और आई•टी बॉयज व गर्ल्स शामिल हुए। वही मौके पर संघ के अध्यक्ष एस शहाब अहमद और महासचिव विशाल कुमार ने कहा कि आगामी 12 फरवरी को संघ के कार्यकरिणी द्वारा भारी संख्या में कर्मचारी बेल्ट्रान का घेराव करेंगे। इसके लिए उन्होंने बैठक में शामिल कर्मचारियों को अनुरोध कर उपरोक्त कार्यक्रम में शामिल होने को कहा। साथ ही संघ के महासचिव ने कहा की मामला बहुत गंभीर है, सबो का है। इसलिए आपसब एकजुट होकर समर्थन करे ताकि हम सब अपनी हक के लिए आवाज़ बुलंद करे। जबकि अध्यक्ष एस शहाब अहमद ने कहा कि ये अपने हक की लड़ाई है, किसी का इंतजार न करे, बल्कि सबो को साथ लेकर आये। ताकि अपनी हक की आवाज़ सरकार की कान तक बुलन्दी से उठाए।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours