Home
Featured
Patna
Political
मानव-श्रृखला की तैयारी को लेकर जदयू महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्षों की हुई बैठक
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
MagPress Blogger Templatehttp://2.bp.blogspot.com/-FpPlVvP8-Lk/XvgpR-tYWFI/AAAAAAAAHPw/k-4iCwc2iwcvn3fU13J531EJLVvqMzQBwCK4BGAYYCw/s1600/nc.gif
आज जलवायु परिवर्तन पूरे मानव जाति के अस्तित्व के लिए गंभीर चुनौती है। जब तक जल हरियाली है तभी तक इस पृथ्वी पर जीवन सुरक्षित है। जल और हरियाली के बिना चाहे मनुष्य हो या जीव-जन्तु या पशु-पक्षी अस्थ्तित्व की कल्पना नहीं की जा सकती। हमें नये पीढ़ी को ऐसा बिहार सौपना हैं जहां जल जीवन हरियाली हो, और ऐसा बिहार जो नशामुक्त हो, और ऐसा बिहार बाल-विवाह कुरितियोें से मुक्त हो। एक बार बिहार फिर इतिहास रचनें जा रहा है।
बिहार की महिलाए मानव-श्रृखला में अधिक से अधिक भाग लेगी। क्योंकि माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा पूर्व से चलाये गए अभियानों शराबबंदी, नशामुक्ति, दहेज-प्रथा, बाल-विवाह निषेद्य से सबसे ज्यादा फायदा महिलाओं को हुआ है। साथ ही श्वेता विश्वास ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए जनता दल यू• की महिलाएं गाॅंव मे बेटी के जन्म लेने पर एक पौधा उपहार में देगी तथा बेटी की माँ से आग्रह करेेंगी की अपनी बेटियों की तरह ही पौधा की देख-भाल करे। बेटी बड़ी होकर ससुराल चली जायेगी तो पेड़ हमारे पास रहेगा और हमें याद के रूप में भविष्य में शुद्ध हवा, फल तथा कि छाॅव मिलेगा। इस मौके पर प्रदेश महासचिव अनिल कुमार ने सरकार के द्वारा महिलाओं के हित में चलायी जा रही योजनाओं को विस्तृत ढ़ंग से उन्होंने जानकारी दी। तथा उन्होेंने महिलाओं से मानव-श्रृखला को सफल बनाने के लिए अभी से जुट जाने का आह्वान किया। बैंठक के पश्चात महिलाओं ने मानव-श्रृखला बनाकर पूर्व अभ्यास किया। इस मौके पर अंजूम आरा, किरण रंजन, खुशबु कुमारी, पूनम झा, वीणा यादव आदि उपस्थित थी।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours