पटना सिटी/मिशन कुमार (न्यूज सिटी)। बेलवर गंज स्थित गिरिराज उत्सव पैलेस में अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने किया। इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार चंद्रवंशी और मंच का संचालन विजेंद्र चंद्रवंशी ने किया।
कार्यक्रम में संगठन विस्तार पर परिचर्चा करते हुए राजेश राज़ को प्रदेश महामंत्री, रविकांत चंद्रवंशी को कोषाध्यक्ष, आमोद चंद्रवंशी (मुखिया, चंद्रगढ़ पंचायत, नवीन नगर) को सचिव, संजय चंद्रवंशी उर्फ भोला को युवा प्रदेश महामंत्री, रवि कुमार चंद्रवंशी को पटना जिला का महामंत्री बनाया गया। साथ ही साथ सासाराम, अरवल, जहानाबाद में भी जिला संगठन का विस्तार किया गया। मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियों द्वारा ज्यादा से ज्यादा मात्रा में हिस्सेदारी दे।
[embed]https://youtu.be/HXLUM2oIU0g[/embed]


Post A Comment:
0 comments so far,add yours