पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। बाईपास थाना क्षेत्र के मरची गांव में बीते रविवार की देर रात हथियारबंद अपराधियों ने जमीनी विवाद को लेकर रामाशीष सिंह नामक किसान व प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।
[video width="640" height="352" mp4="https://www.newscity.co.in/wp-content/uploads/2020/01/VID-20200113-WA0045.mp4"][/video]
जिसके बाद घटना की सूचना मिलते ही एएसपी मनीष कुमार और बाईपास थाना की पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
वही घटना के दूसरे दिन यानी कि सोमवार को आक्रोशित हुए मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम होने के बाद शव को बाईपास थाना के समीप एनएच-30 को जाम कर दिया। साथ ही पुलिस प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
[video width="640" height="352" mp4="https://www.newscity.co.in/wp-content/uploads/2020/01/VID-20200113-WA0044.mp4"][/video]


Post A Comment:
0 comments so far,add yours