पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बाईपास थाना क्षेत्र के मर्ची गांव में एक किसान को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दिया। जानकारी के अनुसार मर्ची गांव का 50 वर्षीय रामाशीष सिंह पिता छेदी सिंह मर्ची गांव में अपने बाइक से घर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने अचानक हमला बोल दिया। अपराधियों ने रामाशीष सिंह को गोली मार कर फरार हो गया। गोली की आवाज सुनते ही गांव के लोग दौड़े और रामाशीष यादव को खून से लथपथ देख परिजन और गांव के लोग आनन-फानन में नालन्दा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुचे, जहां डॉक्टर ने मृत बताया। परिजन को डॉक्टर द्वारा मौत होने की बात पर विश्वास नहीं हुआ तो परिजनों ने वहां से शव को लेकर बाईपास के एक निजी नर्सिंग होम मे बेहतर इलाज के लिए लेकर गए, जहां निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने भी रामाशीष यादव को मृत घोषित किया। इसके बाद परिजनों के बीच हाहाकार मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही बाईपास थाना की पुलिस और एएसपी मनीष कुमार निजी नर्सिंग होम पहुंचकर परिजनों को शांत करवाया। इस घटना जानकारी देते हुए एएसपी मनीष कुमार ने बताया रामाशीष यादव और उनके परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। घटना का यह भी कारण हो सकता है। इस मामले में चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

Edited By : Mishan kumar

Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours