बिहटा/विजय कुमार (न्यूज सिटी)। सामाजिक संस्था आवाज एक पहल ने बिहटा प्रखंड के सिकंदरपुर गांव में तारानगर सिकरिया पंचायत के सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया। बिहार में पड़ रही कड़ाके की ठंड के आगे बेबस और महरुम लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से संस्था ने यह कदम उठाया। संस्था के लव कुश ने बताया कि हर वर्ष आवाज एक पहल ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को कंबल वितरण करती है। इसी कड़ी में आज का कार्यक्रम सिकंदरपुर गांव में हुआ। उन्होंने बताया कि इस मुहिम में सेना के जवान सुमित कुमार, एनआरआई पवन, साधु मुखिया, कुमार गौरव, बैंकर संजीव कुमार सहित अनेकों लोगों का साथ मिला। मौके पर संस्था के वीरू, अमित कुमार विक्की, लव कुश, उत्तम चंदन, किसलय, राहुल, निर्भय, संजय छोटू राजा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours