नौबतपुर/अवनीश कुमार (न्यूज सिटी)। अपराधियों ने पटना पुलिस को खुली चुनौती देते हुए नौबतपुर थाना अंतर्गत चिरौरा एनएच 139 स्थित आराध्या गैस एंजेसी मे घुसकर पिस्टल के बल पर ₹ 2.50 लाख की लूटपाट की। लूटपाट के दौरान अपराधियों ने एक राउंड फायरिंग भी की है। हालांकि फायरिंग में कोई हताहत की सूचना नहीं है। दो मोटरसाइकिल सवार पर चार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी है। लेकिन अपराधियों ने सबूत मिटाने के नियत से डीभीआर पटक दिया गया, जिससे वह टूट गया है। जिसे ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना की सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस मौके पर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र की नाकाबंदी करते हुए छापामारी की जा रही है।

[embed]https://youtu.be/KCBfE3QXHsA[/embed]

 
जल्द ही मामले का उद्भेदन करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। हालांकि जिस वक्त अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया उस वक़्त सिटी एसपी अशोक कुमार मिश्र थाना पर ही मौजूद थे।
Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours