पटना (न्यूज सिटी)। जदयू के विधान पार्षद डॉ. रणबीर नंदन सरस्वती पूजा के मौके पर पटना विश्वविद्यालय के विभिन्न छात्रावासों में पुहंचकर माता सरस्वती का आर्शीवाद लिया। बसंत पंचमी के मौके पर अपने आवास पर सरस्वती की पूजा अर्चना के बाद विधान पार्षद डॉ. रणवीर नंदन पटना विवि के विभिन्न छात्रावासों में पुहंचकर मां सरस्वती की पुजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने माता सरस्वती से कामना की वे बिहार के छात्रों को सदबुद्धि दें कि वे बिहार के तरक्की लिए खूब पढ़े और आगे बढ़े। डॉ. नंदन सर्वप्रथम मगध महिला कॉलेज के छात्रावास अवन्तिका छात्रावास में गये जहां उन्होंने मां सरस्वती की पुजा अर्चना की। उनके साथ प्रो. सुहैली मेहता व अन्य छात्राएं शामिल रहे। इसके बाद वे बीएन कॉलेज छात्रावास में अवस्थित मां सरस्वती की पूजा अर्चना की।
[embed]https://youtu.be/_bPmhsvvew4[/embed]


Post A Comment:
0 comments so far,add yours