पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आलमगंज थाना क्षेत्र के गरहा पर स्थित शक्तिपीठ प्राचीन बड़ी पटनदेवी मंदिर के नवनिर्माण भवन में देवी-देवताओ के प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठान को लेकर, गरहा इलाके से प्रतिमा नगर भ्रमण का आयोजन किया गया। जो गरहा के प्राचीन पटनदेवी मंदिर से निकल कर विभिन्न रास्तो से होता हुआ, पुनः मंदिर पहुँचा। इस प्रतिमा नगर भ्रमण में हजारो पुरूष-महिला श्रद्धालुओं ने भाग लिया। प्रतिमा नगर भ्रमण में दर्जनो हाथी-ऊँट-घोड़ा और कई बैंड -बाजा समेत भगवान की झांकिया निकाली गई। प्रतिमा नगर भ्रमण में श्रद्धालु माता का जयकारा लगाते नजर आए। वही मौके पर माता की जयकारा से पूरा माहौल भक्ति मय हो गया।
Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours