पटना (न्यूज सिटी)। भारतीय जनता पार्टी कला संस्कृति प्रकोष्ठ के तत्वावधान में भाजपा प्रदेष कार्यालय के प्रांगण में सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया है। भाजपा कला संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेष संयोजक वरूण कुमार सिंह सपत्नीक पूजा पर बैठे। पुजारी के रूप में ज्योतिषाचार्य पवन कुमार थे। कला संस्कृति प्रकोष्ठ प्रत्येक वर्ष सरस्वती पूजा का आयोजन प्रदेष कार्यालय में करती आ रही है। यह चुनावी वर्ष है और वर्तमान में अभी दिल्ली में चुनाव होने वाली है।

[embed]https://youtu.be/_bPmhsvvew4[/embed]

 
उसके बाद बिहार में भी इस वर्ष चुनाव होना है। भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने माता की पूजा-अर्चना करते हुए बिहार के सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की। साथ ही इस वर्ष होने वाले चुनाव में सत्य और निष्ठा की विजय हो और आसुरी शक्तियों का नाष हो और बिहार हर तरह से तरक्की करते हुए इस देष का सर्वश्रेष्ठ राज्य बने, ऐसी मंगल कामना की।इस अवसर पर विधान परिषद के पूर्व सभापति श्री अवधेष नारायण सिंह, प्रदेष महामंत्री (संगठन) श्री नागेन्द्र जी, सह संगठन महामंत्री षिव नारायण जी, प्रदेष महामंत्री प्रमोद चन्द्रवंषी, कला संस्कृति प्रकोष्ठ के सह संयोजक आनंद पाठक, प्रदेष मीडिया प्रभारी राकेष कुमार सिंह, राजीव रंजन, पंकज सिंह, कला संस्कृति के नीरज दूबे, मनीष झा, वीरेन्द्र चन्द्रवंषी, अनंत सिंह सहित प्रदेष के सभी नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours