पटना (न्यूज सिटी)। आज श्री रितेश रंजन सिंह उर्फ बिट्टु सिंह ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद श्री बशिष्ठ नारायण सिंह के आवास-36 हार्डिंग रोड, पटना में उनके समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। श्री सिंह पूर्व में पार्टी के महासचिव पद पर कार्य कर चुके हैं। ये सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं। श्री सिंह ने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए बताया कि आज बिहार में जनता दल (यू0) का कोई विकल्प नहीं है।

[embed]https://youtu.be/_bPmhsvvew4[/embed]

बिहार सरकार के मंत्री श्री अशोक चैधरी, बिहार विधान परिषद के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह ‘‘गाॅंधी जी’’ एवं पार्टी के प्रदेश महासचिव अनिल कुमार ने श्री सिंह का पार्टी में स्वागत किया एवं कहा कि आज समाज में हर तबके के जागरूक लोग जनता दल (यू0) से लगातार जुड़ रहे है।
Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours