पटना (न्यूज सिटी)। स्ट्रैंड रोड की तरफ बने इको पार्क का मुख्य गेट नंबर 1 20 जनवरी से बंद हो जाएगा। वही पार्क की सैर करने वाले सैलानियों व दर्शकों को अब मैंगल्स से रोड की तरफ से बने नवनिर्मित गेट से प्रवेश करना होगा। साथ ही नए गेट के बाहर टिकट काउंटर और वाहन पार्किंग की सुविधा भी पार्क प्रशासन की ओर से बना दी गई है।

[embed]https://youtu.be/u4-BCxKlzkk[/embed]
मामले में पार्क प्रशासन अधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि पार्क के गेट नंबर 1 के बाहर स्टैंड रोड में पार्किंग सुविधा बहाल नहीं थी, जिससे दर्शकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। साथ ही सड़क पर वाहन के लग जाने से जाम की स्थिति भी बनी रहती थी। जिस कारणों से कई बार और असंतोषजनक घटनाएं होती रहती थी। इन सब को देखते हुए पार्क में प्रवेश के लिए मैंगल्स रोड की तरफ से नवनिर्मित प्रवेश द्वार बनाए गए हैं।
Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours