पटना सिटी (न्यूज़ सिटी ) पटना महानगर के कार्यालय मे 19 जनवरी को जल जीवन हरियाली पे बनने वाली मानव ऋंखला पर पदाधिकारियों की बैठक हुई जिसमें महानगर अध्यक्ष रो.पंकज किशोर सिंह ने कहा की

[embed]https://youtu.be/G1tHbgaR750[/embed]
पटना महानगर से एसोशियन के विद्यालयों से बीस हज़ार से उपर बच्चे एवं शिक्षक शामिल होंगे।सचिव विनोद किसलय ने सभी विद्यालयों से अपील की है इस मानव ऋंखला में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले और सरकार के इस बेहतरीन पहल को सफल बनाए।

[embed]https://youtu.be/uY9ZD-iBdi4[/embed]
प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद ने पूर्व में ही कहा की पूरे बिहार से एसोसिएशन के विद्यालयों से लगभग दो लाख बच्चे भाग लेंगे।वही भारत एकैडमी चैलीटाल गुलजारबाग के द्वारा आज प्राचार्य नागेंद्र पांडे के अध्यक्षता में 19 तारीख रविवार को आयोजित होने वाली मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए एक जागरूकता रैली बच्चों के द्वारा निकाली गई। रैली एकेडमी प्रांगण से निकल कर विभिन्न मोहल्ला होते हुए गायघाट पहुंचा बच्चों ने रैली के माध्यम से लोगों को अपना मूल्यवान समय निकालकर रविवार को दिन 11:30 से 12:00 बजे मानव श्रृंखला में भागीदारी लेने की अपील की ।इस दौरान युवा प्रदेश जदयू नेता प्रमोद गुप्ता सहित स्कूल के शिक्षक एवं मोहल्ले के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours