Articles by "Patna sahib"
Showing posts with label Patna sahib. Show all posts

पटना (न्यूज सिटी)। आज पथ निर्माण मंत्री सह पिता नंद किशोर यादव के निर्देश पर महिंद्रा कंपनी की अग्रणी एजेंसी किरण ऑटोमोबाइल्स के निदेशकद्वय नितिन कुमार और आदित्यराज ने कोरोना पीड़ितों की दिन-रात सेवा में जुटे है। इस मौके पर मंत्री पुत्रों ने पटना के नालंदा मेडिकल कालेज अस्पताल के कोरोना योद्धाओं के लिए आज एक सौ पीस पीपीई किट राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडेय को प्रदान किया। उन्होंने कहा कि समाज मे लोगो की सेवा का काम जारी है और जारी रहेगा।









बता दे कि पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र में लॉक डाउन के पहले चरण से ही भाजपा द्वारा गरीबों और असहायों के बीच राहत कार्य चल रहा है। बिहार के पथ निर्माण मंत्री और क्षेत्रीय विधायक नंद किशोर यादव के संकल्प " कोई गरीब भूखा न सोए " को साकार करने के लिए उनके पुत्र और महिंद्रा कंपनी की अग्रणी एजेंसी किरण ऑटोमोबाइल्स के निदेशकद्वय नितिन कुमार और आदित्यराज के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता के सहयोग से दिन-रात जुटे हैं। इसी कड़ी में नितिन कुमार लॉक डाउन अवधि में प्रतिदिन सूखा राशन और फ़ूड पैकेट का वितरण करते रहे।






https://youtu.be/xZoplB1Puqg




वही दूसरी ओर बीते सोमवार से बाईपास रोड पर ऑटोमोबाइल्स शो रूम के आगे शुरू हुए राहत शिविर में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने परदेस से लौट रहे लोगों की सेवा में जुटे है। उन्हें पका-पकाया भोजन का पैकेट दिया तो आगे के सफर के लिए चूड़ा-गुड़ की पोटली भी दी। साथ के बच्चों के लिए बिस्कुट और पानी का बोतल भी दिया। नंगे पॉव चल रहे पथिकों को चप्पल भी मुहैय्या कराया गया।