Articles by "Daroga beta"
Showing posts with label Daroga beta. Show all posts

पटना (न्यूज सिटी)। राष्ट्रव्यापी लॉक डाउन में भी अपराधी आपराधिक वारदात को अंजाम दे रहे है। वही राजधानी पटना में भी बदमाशों ने मोबाइल छिनतई की वारदात को अंजाम दिया है। जिसके बाद पटना पुलिस ने अपराधियों को धर दबोचा।






https://youtu.be/TJbq0qd8GiM




घटना के संबंध में बताया जाता हैं कि बीते गुरुवार की रात पटना के ही एक पत्रकार अपने मोबाइल पर किसी से बात करते हुए पैदल जा रहे थे। इसी दौरान कारगिल चौक के पास दो अपराधी स्पोर्ट्स बाइक पर सवार होकर आए और पत्रकार के मोबाइल झपटा मार कर छीन लिया और एग्जीविशन रोड की तरफ फरार हो गए। वही घटना की सूचना पीड़ित ने बिना देर किए राम गुलाम चौक पर तैनात गांधी मैदान थाना के क्वीक मोबाइल के दो जवान हरिशचंद्र सिंह और अविनाश सिंह को दी। जिसके बाद क्विक जवान ने ततपरता दिखाते हुए बाइक सवार अपराधियों की खोज शुरू की। इसी दौरान क्विक जवान को फ्लाई ओवर के पास एक अपाचे बाइक पर सवार दो लड़के दिखें। जिसके बाद दोनों लड़के क्विक जवान को देखते ही मौके पर से भागने लगे। जिसके बाद पुलिस को शक हुआ और दोनों को खदेड़ कर पकड़ने की कोशिश की, परन्तु मौके पर एक अपराधी को पकड़ लिया। फिर पकड़े गए अपराधी के निशानदेही पर दूसरे फरार अपराधी को भी पुलिस ने दबोचा लिया। साथ मे पकड़े गए अपराधी के पास पुलिस ने पत्रकार से लूटे गए मोबाइल को भी जप्त किया। वहीं दोनो अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद दोनों के खिलाफ पत्रकार के बयान पर एफआईआर भी दर्ज कर ली गयी है।





गिरफ्तार आरोपी




बात दें कि गिरफ्तार किए गए दोनों अपरधियों की पहचान मोनू और अभिषेक के रूप में हुई है। मोनू झारखंड पुलिस में कार्यरत दरोगा अर्जुन कुमार का बेटा है जबकि अभिषेक सलीमपुर अहारा के गली नंबर 2 का रहने वाला है। ये दोनों दोस्त मिलकर पटना के रामकृष्णा नगर में रहकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देते आ रहा है।