पूर्णिया/श्याम नन्दन (न्यूज सिटी)। वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर देश में भी सरकार अपने स्तर से सावधानी बरतते हुए कई गाइड लाइन जारी किये हैं। वही सरकार की ओर से कोविड 19 को शिकस्त देने का मूल मंत्र है मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंस का पालन करना है। जिसे लेकर केंद्रीय कारा ने भी सावधानियां बरतनी शुरू कर दी है।
पूर्णिया केंद्रीय कारा ने भी कोविड 19 से सुरक्षा को लेकर कारा में आगामी 15 अगस्त तक कैदियों से मुलाकाती पर पूर्ण रूपेन रोक लगा दी है। वही दूसरी ओर केंद्रीय कारा प्रशासन ने कैदियों को उनके परिजन से 5 मिनट तक फ्री बात कराएगी. जिसको लेकर कारा के कैदियों में ख़ुशी व्याप्त है। जहाँ अब कैदियों को अपने घर का तीन मोबाईल नंबर देने होंगें।

केंद्रीय कारा की प्रोबेशन अधिकारी कैदियों के इन नंम्बर को वेरिफिकेशन कर परिजनों से बात कराएगी। जिसको लेकर अब कारा में टेलीफोन बूथों की भी संख्या बढ़ाई जाएगी।बता दें की आगामी 15 अगस्त तक कैदियों के मुलाकाती पर रोक लगा दी गई है। वही 15 अगस्त तक कारा में बाहरी लोगों के प्रवेश पर भी पाबंदी होगी।
पूर्णिया केंद्रीय कारा अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि इस नए निर्णय को लेकर पटना में आईजी मिथिलेश कुमार मिश्रा की ओर से ये दिशा निर्देश दिया गया है। इसके मद्देनजर 15 अगस्त तक केंद्रीय कारा में कैदियों के मुलाकाती पर पावंदी लगा दी गई है। परिजनों से बात चीत के लिए कारा में सुरक्षा व्यवस्था के बीच टेलीफोन सेवा शुरू की जायेगी।
केंद्रीय कारा अधीक्षक ने ये भी बताया कि नये नियम के तहत इस बीच किसी कैदियों को अंडर गारमेंट्स की जरूरत महसूस होगी तो उसके लिये स्टॉल की भी व्यवस्था की गई है।साथ ही यहाँ उसे मूल्य देकर समान खरीदने होंगें। जिसके लिए कैदियों के परिजन पोस्ट ऑफिस के माध्यम से मात्र एक हजार रुपये ही मनीऑडर कर सकेंगें। ततपश्चात कारा प्रबंधन के जरिये सम्बंधित कैदियों को रिसीव कराया जाएगा।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours