पटना सिटी (न्यूज सिटी)। मालसलामी थाना क्षेत्र के दमराही घाट पर बीते 24 जून को गंगा में स्नान के दौरान 20 वर्षीय युवक रौशन कुमार गंगा में डूब गया था। गंगा में डूबने के बाद घंटों एसडीआरएफ की टीम युवक के शव को खोजने के लिए बुधवार को गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाती रही। इसके बाबजूद भी शव नही मिल सका था। वही एसडीआरएफ की टीम ने युवक के शव को खोजने के लिए गुरुवार को सर्च अभियान चलाया। जिसके बाद टीम ने आज युवक का शव गंगा से बरामद किया।
बता दें कि बीते बुधवार को नालंदा जिला के हिलसा निवासी रौशन कुमार अपने नाना के दशकर्म में पटना आया हुआ था। जिस दौरान रौशन दमराही घाट पर गंगा स्नान करने के दौरान डूबने से उसकी मौत हो गयी।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours