पटना सिटी (न्यूज सिटी)। अगमकुआं थाना क्षेत्र के बड़ी पहाड़ी में एक नाबालिग के सााथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। वही दुष्कर्म की घटना की जानकारी मिलते ही अगमकुआं पुलिस हरकत में आई और करवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है।









मामले में अगमकुआं थानाध्यक्ष ने बताया कि बीते 21 जून को बड़ी पहाड़ी में एक नाबालिग के साथ सात लोगों ने दुष्कर्म किया। जिसके बाद पीड़िता ने 25 जून को अगमकुआं थाना में सात लोगों को नामजद करते हुए दुष्कर्म करने की मामला दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल जांच करवाया, जिसमें आरोपियों द्वारा दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि हुई हैं। जिसके बाद पुलिस ने एक टीम का गठन किया और सातों नामजद दुष्कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए दुष्कर्मियों में बड़ी पहाड़ी निवासी अखिलेश, उत्तम, भोला, महादेव, अजित, लक्ष्मण और मीरा है। पुलिस गिरफ्तार हुए सभी दुष्कर्मियों से गहनतापूर्वक पूछताछ कर रही है।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours