पटना (न्यूज सिटी)। 'फ्रेंड्स ऑफ आनंद' के नेता अजीत सिंह को 'जयप्रकाश जनता दल' का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया। 'पूर्व सांसद आनंद मोहन' का साथ छोड़कर अजीत सिंह ने "जयप्रकाश जनता दल' का दामन थामा।

'जयप्रकाश जनता दल' का राष्ट्रीय नेतृत्व ने बिहार प्रदेश इकाई का अध्यक्ष अजित सिंह को मनोनीत किया। यह जानकारी नवनियुक्त अध्यक्ष अजित सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया। प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर अजीत सिंह ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि बिहार में 'जयप्रकाश जनता दल' को मजबूत करने का काम करेंगे। मूलतः अजीत सिंह गोपालगंज के निवासी हैं और अपने क्षेत्र में सामाज़िक गतिविधियों में काफी सक्रिय रहे हैं। इससे पहले 'जयप्रकाश जनता दल' के प्रदेश अध्यक्ष अजित सिंह विगत दस वर्षों से पूर्व सांसद आनंद मोहन का संगठन 'फ्रेंड्स ऑफ आनंद' के वरिष्ठ नेता के साथ-साथ गोपालगंज-सिवान के प्रभारी के रूप में काम कर रहे थे।
आगे अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि 'फ्रेंड्स ऑफ आनंद' के राजनीति की दिशा-दशा की ढुलमुल रवैया के चलते पूर्व सांसद आनन्द मोहन का साथ छोड़ने को विवश हुआ फिर बहुत सोच समझकर बिहार की राजनीति को नई दिशा देने के लिए 'जयप्रकाश जनता दल' का दामन थामा है और मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में यह दल बिहार में एक विकल्प के तौर पर उभरेगा।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours