बिक्रम/नीरज कुमार (न्यूज सिटी)। अनलॉक में विभिन्न मार्गों में वाहनों का परिचालन शुरू हो चुका है और सड़क दुर्घटनाएं भी हो रही है। बिक्रम थाना अंतर्गत एनएच 139 पथ पर सरवा भदसारा मोर के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आकर साइकिल सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।









प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिक्रम थाना के विशंभर पुर गांव निवासी जगत साव के 3 पुत्र में से एक पुत्र बटेश्वर साव ट्रैक्टर चालक था और महजपुरा गांव से बटेश्वर साव ट्रैक्टर मालिक के घर से साइकिल पर सवार होकर निकला था। तभी कुछ ही दूर जाने के बाद रास्ते मे ही एक अज्ञात वाहन ने उसे कुचल डाला। बताया जाता है कि घर में भुखमरी की स्थिति थी, जिसके कारण से बटेश्वर साव काम की तलाश में निकला था और हादसे का शिकार हो गया।






https://youtu.be/qO0VB0oYJa0




स्थानीय ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को आर्थिक सहयोग करने की मांग किया है। इधर ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाना लाया। जहां पहचान होने के बाद मृतक के घर परिजन को घटना की जानकारी दी। इधर वाहन लेकर चालक फरार हो गया। जिससे वाहन का पता नहीं चल सका थाना में परिजनों के आने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पालीगंज अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours