पटना (न्यूज सिटी)। बिहार में मानसून दस्तक दे चुकी है। इसी बीच बीते रात से राजधानी पटना सहित बिहार के विभिन्न जिलों में झमाझम बारिश शुरू हो चुकी है। वही विगत वर्ष राजधानी पटना में जलमग्न होने पर पटना का पॉश इलाका डूब चुका था। जिसको लेकर राज्य सरकार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था, तो वही विपक्षी पार्टियों ने भी पटना में जलमग्न होने पर इसे राजनीतिक मुद्दा बना चुकी है और सरकार को बार-बार इस मुद्दे को लेकर कटघरे में खड़ा करने के प्रयास में लगी रहती है।

वही बीते रात से मानसून की पहली बारिश शुरू होते ही राजधानी पटना में भी झमाझम बारिश हुई। इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राजधानी पटना के जलजमाव वाले क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राजधानी के तमाम बड़े संप हाउस और नालों का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को जल निकासी को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने पाटलिपुत्र कंपलेक्स, योगीपुर पंप हाउस, बादशाही पईन, बैरिया में बन रहे अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना सिटी का दौरा कर अगमकुआं के छोटी पहाड़ी पहुंच संप हाउस का भी निरीक्षण किया। इस क्रम में मुख्यमंत्री ने शहर की ड्रेनेज व्यवस्था के साथ ही संप हाउस की व्यवस्था का भी जायजा लिया।
गौरतलब है कि पिछले साल पटना में हुए जल प्रलय के बाद राज्य सरकार ने राजधानी पटना को जलजमाव से बचाने को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को कई निर्देश जारी किए थे, जिस पर अब तक काम पूरा नहीं हो सका है। बीते रात से हुई लगातार बारिश के बाद पटना के कई मोहल्लों में फिर से जल जमाव की स्थिति बन गई है। वही मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव दीपक कुमार, नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर, प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार के अलावे जिलाधिकारी कुमार रवि और बुडको के महाप्रबंधक आदि पदाधिकारी भी मौजूद थे।

दरअसल, पिछले साल पटना में हुई जबरदस्त बारिश के कारण पूरा शहर जलमग्न हो गया था, जिसके बाद राज्य सरकार की काफी फजीहत हुई थी। घऱ-घर में बारिश का पानी घुस गया था। सड़कों पर नावें चलने लगी थीं। पिछले साल हुई इस हालत के बाद इस तरह की परिस्थिति से निपटने के लिए राज्य सरकार ने विभिन्न समितियों का गठन किया है, लेकिन इसके बावजूद मानसून की पहली बारिश में ही कई इलाके जलमग्न हो गए हैं।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours