पटना सिटी (न्यूज़ सिटी ) । लद्दाख के गलवन घाटी में भारतीय सेना और चीनी सैनिकों के बीच हुए खूनी झड़प में भारतीय सेना के 20 जवानों की शहादत के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज पटना सिटी के गायघाट पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला फूंक कर अपना आक्रोश प्रकट किया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने चीन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से चाइना को मुंहतोड़ जवाब दिए जाने की मांग की। इस मौके पर आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने आम लोगों से चाइनीस सामानों का बहिष्कार किए जाने की अपील करते हुए चाइना को पूरी मानव जाति का विरोधी करार दिया।

पुतला दहन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।इस प्रदर्शन में नेतृत्व हरेंद्र कुमार चंद्रवंशी साथ में नविन सिन्हा , प्रकाश यादव ,मुकेश कुमार, शिव नारायण प्रसाद, मनीष मिश्रा, सीता राम मेहता, मीना शर्मा, शोभा सत्यम , राजकुमारी पांडे,
प्रिया गुप्ता, संजय सिंह, शंकर चौधरी, ब्रह्मदेव शर्मा के अलावा धनंजय मेहता, दिलीप गुप्ता, विनोद पासवान, पंकज कुमार, प्रदीप पासवान, रंजीत राणा, अजीत सिंह, करमचंद दास, मनीष सिंह, बटुक प्रीतम ,अभिषेक हर्ष, देवीलाल , विक्की शर्मा अन्य लोग ने विरोध प्रदर्शन में शामिल थे।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours