पूर्णिया/श्याम नंदन (न्यूज सिटी)। बिहार में शराबबंदी के बावजुद भी शराब तस्करी का मामला रोजाना देखने को मिलता है। ऐसा कोई भी दिन नही जिस दिन शराब बेचने वाले पुलिस के हाथों नही पकड़ाते। लेकिन इसके बाद भी शराब तस्करी में कुछ भी कमी नही आई है। शराब तस्कर पकड़ाते है और फिर बेल पर छूट जाते है. इसके बावजूद जेल से छूटने के साथ ही धड़ल्ले से तश्करी में पुनः जुट भी जाते हैं। मानो जेल जाकर इसे शराब पीने और बेचने का सर्टिफिकेट मिल गया हो और शराब तस्करों में पकड़े जाने का खौफ समाप्त हो गया है।

बताते चलें कि अभी कुछ दिन पहले डगरूआ थानाक्षेत्र में शराब के साथ चार तस्करों को डगरूआ पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेशी के लिये सिविल कोर्ट ला रहे थे। सिविल कोर्ट के बाहर पुलिस गाड़ी के पहुंचते ही शराब माफिया विकास यादव सहित दो दर्जन से अधिक लोगों ने पुलिस दल पर हमला कर चारों तस्करों को छुड़ाने लगे।
बहरहाल पुलिस की मुस्तैदी की वजह से सभी तस्कर भाग खड़े हुए। जिसमे कुछ पुलिस वालों को चोटें भी आई. आज फिर इसी डगरूआ थानाक्षेत्र में अहले सुबह वाहन चेकिंग के क्रम में एनएच 31 बरसौनी टोल प्लाजा के पास एक बोलेरो भान से विदेशी शराब इंपेरियल ब्लू 348 बोतल 375ml एव विदेशी शराब रॉयल स्टाग 145 बोतल 375ml का, शराब की कुल मात्रा 185 लीटर बरामद किया गया है। पुलिस दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर विधिसम्मत कारवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours