पटना सिटी (न्यूज सिटी)। खाजेकलां थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मानस पथ स्थित एक घर में छापेमारी कर पांच कार्टून विदेशी शराब बरामद किया है। पुलिस ने मौके पर से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है।





गिरफ्तार हुए तस्कर




मामले में पटना सिटी एएसपी मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध शराब तस्कर एक मकान में शराब का भंडारण कर उसकी अवैध सप्लाई में जुटे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर अवैध शराब से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी को लेकर सघन छापेमारी अभियान में जुटी है।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours