बारसोई/कटिहार (न्यूज़ सिटी)। बुधवार की शाम हुए छिनतई की घटना में डीएसपी पंकज कुमार ने आज बारसोई थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर का मामले का खुलासा करते हुए कहा कि घटना की अंजाम दो अपराधियों ने मिलकर दिया था। पकड़े गए दोनों लुटेरो की पहचान रितेश ग्वाला (19 वर्षीय) एवं विनय ग्वाला (20 वर्षीय) है, दोनों लूटेरे फाटापुखुर, थाना राजगंज, जिला जलपाईगुड़ी के रहने वाला है। साथ ही डीएसपी ने बताया की कहा कि पकडे गए दोनों लुटेरे शातिर दिमाग के है। इससे पूर्व में भी दोनों ने कई वारदात को अंजाम दे चुके हैं जिसमें 2 जून को पूर्व प्रधानाध्यापक हारून रशीद के 49 हजार लूट को भी उन्होंने स्वीकारा है।









डीएसपी पंकज कुमार ने कहा कि दोनों लुटेरे को धूम टोला बलरामपुर थाना के पास से पकड़ा गया है और इन पर बारसोई थाना में कांड संख्या 127/ 20 धारा 392, 411, 414 भादवी एवं 25(1बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही गिरफ्तार हुए लूटेरे के पास से बजाज कंपनी का ब्लू रंग का पल्सर, लूटी गई कुल रकम ₹98500, देसी पिस्तौल, मैगजीन, दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। साथ में खुजली के पाउडर 4 पुड़िया भी बरामद किया गया है। इतना ही नहीं इनके पास से एक लोहे का नुकीला टेकुआ भी मिला है जिसके सहारे यह मोटरसाइकिल के टायर पंचर करते हैं और लोगों को लूटते हैं।






https://youtu.be/ehRVTrNrTPQ




श्री कुमार ने कहा कि इस अभियान में लगे पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा जिसमें मुख्य रुप से बारसोई थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार सिंह, बलरामपुर थानाध्यक्ष रूपक रंजन, पुलिस अवर निरीक्षक अशोक कुमार दुबे, सिपाही राहुल कुमार, अवधेश कुमार शामिल है।





कटिहार से जगन्नाथ दास की रिपोर्ट ।






Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours