पटना सिटी (न्यूज़ सिटी ) । आलमगंज थाना क्षेत्र के बीएनआर रोड स्थित एक घर से एक युवक का शव बरामद होने से आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गयी। परिजनों और स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।
मृतक के गले और उसके शरीर पर गंभीर चोट के निशान हैं, ऐसे में युवक ने खुदकुशी की या फिर अज्ञात अपराधियों द्वारा उसकी हत्या कर खुदकुशी का स्वरूप दे दिया गया, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। मृतक की पहचान दिलीप यादव के रूप में की गई है, जो टेंट हाउस में मजदूरी का काम करता था।
मृतक के परिजनों ने हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। घटना के संबंध में पूछे जाने पर मृतक की पत्नी ने बताया कि घटना के वक्त उनका पति घर में अकेला था, और परिवार का कोई भी सदस्य घर में मौजूद नहीं था।

वही पूरे मामले पर पूछे जाने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट की बात दोहराते हुए जल्द ही पूरे मामले का उद्भेदन कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours