पटना सिटी (न्यूज़ सिटी ) । बिहार के पथ निर्माण मंत्री श्री नंद किषोर यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री श्री नीतीष कुमार 16 जून को चार सौ करोड़ रूपये से अधिक राषि से निर्मित पुल व पथ की दो परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। वहीं 122 करोड़ रूपये के व्यय से प्रस्तावित रोहतास जिले में सासाराम उत्तरी बाइपास योजना का षिलान्यास करेंगे।
· 263.47 करोड़ के व्यय से गंडक नदी पर बना है सत्तरघाट पुल
· लखीसराय बाइपास के निर्माण में 146.3107 करोड़ रूपये की आयी है लागत
· सासाराम उत्तरी बाइपास रोड के प्रथम चरण का भी सीएम करेंगे कार्यारम्भ
· सासाराम बाइपास परियोजना की कुल लागत है 122.39 करोड़
श्री यादव ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री श्री नीतीष कुमार 16 जून को गंडक नदी पर 263.47 करोड़ रूपये की लागत से सत्तरघाट पुल और 146.31 करोड़ रूपये के व्यय से बने लखीसराय बाइपास रोड का उद्घाटन करेंगे। मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री सुषील कुमार मोदी होंगे। गंडक नदी पर निर्मित सत्तरघाट पुल सारण और तिरहुत प्रमंडल को आपस में सम्पर्कता प्रदान करेगा। 1440 मीटर लंबे पुल का निर्माण बिहार राज्य पुल निर्माण निगम ने किया है। यह पुल गंडक नदी पर बैकुंठपुर से चकिया को जोड़ेगा। इससे सीवान, छपरा, गोपालगंज होते हुए नेषनल हाइवे-28 के जरिये उत्तर बिहार के अधिसंख्य जिलों की संपर्कता हो जायेगी। इस पुल से पटना से मषरख होते हुए रक्सौल तक सीधा रास्ता उपलब्ध हो जायेगा। इस पुल का षिलान्यास मुख्यमंत्री श्री नीतीष कुमार ने 20 अप्रैल, 2012 को किया था। इसी प्रकार पथ निर्माण विभाग द्वारा निर्मित लखीसराय बाइपास रोड में अवस्थित दोनों रेलवे लाईन पर समेकित आर.ओ.बी का निर्माण किया गया है। इस पुल परियोजना की कुल लम्बाई 6.593 किमी है। इसके बनने से लखीसराय शहर को जाम की समस्या से निजात मिल जायेगा।श्री यादव ने बताया कि इसी प्रकार रोहतास जिले के सासाराम शहर के उत्तरी बाइपास के निर्माण की 122.39 करोड़ रूपये की प्रथम चरण परियोजना का षिलान्यास 16 जून को ही मुख्यमंत्री नीतीष कुमार करेंगे। यह पथ दो लेन चैड़ा होगा। इसके अंतर्गत रेल लाईन पर आरओबी के अलावा स्टेट हाइवे 17 एवं 12 पर भीयूपी (व्हीकल अंडर पास) का निर्माण किया जायेगा। इसके बन जाने से सासाराम शहर के पष्चिमी से उत्तरी सीधी संपर्कता मिल जायेगी और बरास्ता सासाराम आरा से बनारस जाने के लिए सासाराम शहर में प्रवेष करने की आवष्यकता नहीं पड़ेगी।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours