पटना सिटी (न्यूज सिटी)। " पौधे हमारे जीवन के सरगम हैं, इसके गीत गाना है, घर-घर पौधा लगाना है " स्लोगन के साथ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज मारवाड़ी उच्च विद्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय प्राचार्य पुनीत किशोर रजक ने किया।

कोरोना महामारी को देखते हुए विद्यालय परिसर में छात्र हित में नीम, पीपल के साथ औषधीय पौधा, धनुआ-मरुआ और तुलसी के पौधे ल।गाए गए। ताकि विद्यालय का वातावरण छात्र शिक्षक के अनुकूल रहे और स्वास्थ्य की रक्षा हो सके। इस अवसर पर वरीय शिक्षक मनोज कुमार, अनिल रश्मि, दूधेश्वर प्रसाद गुप्ता सहित पूरा विद्यालय परिवार मौजूद थे।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours