पटना (न्यूज सिटी)। लॉक डाउन के बाद अनलॉक 1 में कही सारी चीजों में छूट भी दी गयी है ताकि लोगों को सामान्य जीवन व्यतीत करने में कोई परेशानी न हो सके।

बिहार में 1 जुलाई से सरकार ने बालू खनन को बंद करने का निर्णय लिया है। जानकारी के अनुसार जुलाई से लेकर सितंबर तक नदियों में बालू का खनन नहीं किया जा सकता है। इसके लिए सरकार की तरफ से कई दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
हालांकि बिहार में कहीं भी बालों का स्टॉक नहीं है। जिस कारण से बालों की आपूर्ति नहीं होने पर लोगों को थोड़ी दिक्कत जरूर होगा क्योंकि जिनका घर में निर्माण कार्य चल रहे हैं। उनके लिए एक बहुत बड़ी समस्या सामने आ जाएगी। जिसके वजह से सरकार को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। ऐसे में शहर और गांव में बन रहे सड़क और नाले के काम में बाधाएं आ सकती हैं।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours