पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आलमगंज थाना क्षेत्र के महावीर घाट पर चार अपराधी अपराध की योजना बना रहे थे। जब इसकी गुप्त सूचना आलमगंज थाना की पुलिस को मिली तो आनन-फानन में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 अपराधी मोहन मुरारी उर्फ छोटू और विशाल राज को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा, एक बड़ा चाकू, एक बाइक समेत एक स्कूटी भी बरामद किया है।






https://youtu.be/eA8wGXeluOk




जबकि पुलिस को आते देख दो अन्य अपराधी मौके पर से भागने में सफल रहे। वहीं गिरफ्तार किए गए दोनो अपराधी आलमगंज थाना क्षेत्र के ही निवासी बताए जाते हैं। फिलहाल पुलिस पकड़े गए दो अपराधियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है। पुलिस द्वारा पकड़े गए दोनों अपराधियों के निशानदेही पर फरार हुए दो अन्य अपराधियों की सुराग जुटाने में जुटी है।





पुलिस द्वारा बरामद किए गए हथियार




वहीं दूसरी ओर आलमगंज थाना की पुलिस ने सुलतानगंज थाना क्षेत्र के अंबेडकर कॉलोनी में छापेमारी कर लूटपाट कांड में फरार एक आरोपी आदित्य को भी गिरफ्तार कर लिया है। फरार आरोपी के बारे में आलमगंज थानाध्यक्ष ने बताया की गिरफ्तार किए गए अपराधी बीते वर्ष नवंबर महीने में महात्मा गांधी सेतु के बैरियर के समीप एक बस यात्री के साथ मारपीट कर उसका सामान लूट लिया था।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours