पटना (न्यूज़ सिटी)। बिहार भाजपा प्रवक्ता डॉ निखिल आनंद ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 20 लाख करोड़ रूपये के मेगा आर्थिक पैकेज की घोषणा के बाद अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्रों में स्वावलंबन, आत्मनिर्भरता एवं स्वदेशी का मिशन शुरू हो चुका है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर के दूसरे प्रेस कॉन्फ्रेंस से भारत के किसान, श्रमिक, कामगार, मजदूर और रेहड़ी- पटरी वाले लोगों में केन्द्र सरकार ने विश्वास भरने का काम किया है।









निखिल आनंद ने केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी योजना को मार्च, 2021 तक विस्तारित किए जाने पर धन्यवाद दिया है। मध्यम आय वर्ग के लिए आवास ऋण पर ब्याज दर में सब्सिडी के लिए केंद्र सरकार ने क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी योजना शुरू की थी, जो 31 मार्च, 2020 को खत्म हो गया था।






https://youtu.be/eJ1aK2WAiYw




इस योजना के माध्यम से मध्यम वर्ग को सरकार आवास ऋण के ब्याज पर सब्सिडी देती है जिसके तहत अब तक 3.32 लाख  परिवार लाभान्वित  हुए है। इससे  2020-2021 के दौरान अतिरिक्त 2.5 लाख मध्यम आय वाले परिवारों को लाभ होने की उम्मीद है और इससे आवासन क्षेत्र में 70,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश होगा।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours