कटिहार/जगन्नाथ दास (न्यूज सिटी)। बिना किसी अधिकारी आदेश के जिले के विभिन्न गांव में 500 से अधिक ग्राम रक्षा दल के सदस्य कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। इन्हें प्रशासनिक स्तर पर ड्यूटी के लिए कोई आदेश अथवा निर्देश जारी नहीं किया गया है। माननीय सेवा का कार्य समझकर ग्राम रक्षा दल के सदस्य अपनी ड्यूटी बखूबी से निभा रहे हैं।






https://youtu.be/eJ1aK2WAiYw




शायद महामारी में निःस्वार्थ कर रहे ड्यूटी से शायद सरकार की आंखें खुल जाए और उनके द्वारा किए गए ड्यूटी की परिश्रमिक भुगतान राज्य सरकार करे। इसके लिए वह पंचायत के मुखिया सरपंच आदि मौखिक सहायता भी ले रही हैं, इस बात से इंकार भी नहीं किया जा सकता। ग्राम रक्षा दल के सदस्य अगर ड्यूटी से हाथ खींच ले तो पुलिस का सूचना तंत्र भी प्रभावित हो सकता है। साथ ही पुलिस के कार्य का दबाव भी बढ़ सकता है।









वही कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए ग्राम रक्षा दल के सदस्य विभिन्न गांव में अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। लेकिन उन्हें एक कप चाय तक नहीं मिलती। ग्राम रक्षा दल के सदस्य ड्यूटी माननीय सेवा का भी ध्यान में रखकर कर रहे हैं। आजम नगर प्रखंड के विभिन्न जगह पर ग्राम रक्षा दल के सदस्य चेक पोस्ट, चौक चौराहा, बैरियर, कोरोंटाइन सेंटर, आइसोलेशन तथा ग्राम रक्षा दल ग्राम स्तर पर सक्रिय रूपनसे कार्य कर रहे हैं।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours