पटना सिटी (न्यूज सिटी)। ईद पर्व को लेकर आज आलमगंज थाना परिसर में शांति समिति का बैठक आयोजित किया गया। बैठक का नेतृत्व करते आलमगंज थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने अपील करते हुए कहा कि ईद का त्योहार आपसी प्रेम से मनाए। किसी तरह की अफवाह पर ध्यान न दे। पर्व के नाम पर माहौल बिगाड़ने वालो की खैर नही है और ऐसे लोगो की पहचान कर शीघ्र पुलिस को सूचना दे। साथ ही थानाध्यक्ष ने कहा कि ईद का पर्व लॉक डाउन में पारित सरकार द्वारा दिये गए निर्देश के अनुसार ही मनाया जाएगा। आपदा की घड़ी में सोशल डिस्टेंसिंग भंग न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन ने डीजे के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाया हैं।

वही बैठक में गोविंद चौधरी, अजीत सिंह कुशवाहा उर्फ डब्बू, गुलफिशा शगुन, संजय गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, मो• नियाज, मो• कलामुद्दीन आदि सदस्यों ने शांति बनाए रखने की अपील किया।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours