न्यूज सिटी, सेंट्रल डेस्क। मोकामा टाल का कुख्यात अपराधी श्याम सुंदर की आज पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गयी हैं। जिसकी पुष्टि बेउर जेल अधीक्षक जवाहर लाल प्रभाकर ने कर दी हैं।









जेल सुपरिटेंडेंट के अनुसार कुख्यात श्याम सुंदर को सीना में दर्द होने से उसका तबीयत जेल में अचानक खराब हो गई। जिसके बाद कारा प्रशासन ने उसे पहले कारा अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसके स्वास्थ्य जांच कर बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। वही आज इलाज के दौरान श्याम सुंदर की मौत पीएमसीएच में हो गई।






https://youtu.be/2rgl9MV5SdU




बता दे कि कुख्यात श्याम सुंदर को लगभग डेढ़ साल पूर्व दुष्कर्म के मामले में मोकामा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। तब से वह बेउर जेल में ही बंद था। हालांकि मोकामा टाल क्षेत्र में श्याम सुंदर आतंक का पर्याय बन गया था। वह घोड़े पर सवार होकर किसी भी आपराधिक वारदात की आसानी से अंजाम देता था। हालांकि उसके ऊपर विभिन्न थानों में हत्या, अपहरण, लूट, बलात्कार, रंगदारी समेत कई अन्य मामला दर्ज हैं।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours