पटना (न्यूज़ सिटी)। भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी डॉo संजय मयुख ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने कोरोना की चुनौती से निपटने के लिए जिस साहस- धैर्य एवं मानवीय संवेदना का परिचय दिया है वह प्रशंसनीय है। देश में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने के बाद सोमवार को 5वां मौका था जब पीएम मोदी सभी मुख्यमंत्रियों से संवाद किया। 









डॉo संजय मयुख ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने पारदर्शिता के साथ कोरोना को लेकर राष्ट्रव्यापी सभी कदम उठाये हैं। उन्होंने देश की सभी राजनीतिक दलों के साथ संवाद किया और देश की जनता के साथ भी संवाद बनाये रखा। देशभर के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ उन्होंने समय- समय पर संवाद किया और कोरोना से निपटने को लेकर विचार- विमर्श बनाये रखा।






https://youtu.be/TR8T79K2mD4




संजय मयुख ने समस्त देशवासियों से कोरोना के इस दौर में धैर्य से काम लेने की अपील करते हुए कहा कि इस वक्त हमसभी देशवासियों की चिंता आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने और कन्टेनमेंट जोन में महामारी से निपटने और कोरोना के प्रसार को रोकने को लेकर है।  


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours