पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। जहां पूरा देश कोरोना वायरस के कारण परेशान है । वही लॉक डाउन में लगातार कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रशासन और नगर निगम के सफाई कर्मचारी तन मन से ड्यूटी कर रहे हैं।
वही संस्था गूंज के प्रदेश प्रबंधक शिवजी चतुर्वेदी के नेतृत्व में राहुल कुमार गौतम ने पटना- पटना सिटी के विभिन्न क्षेत्रों में घूम घूम कर प्रशासन और सफाई कर्मचारी के बीच जाकर कोल्ड ड्रिंक्स और खाने का सामग्री वितरण कर रहे है ।

लगातार लॉक डाउन में गूंज संस्था के द्वारा सामग्री का वितरण किया जा रहा है, वही कांटी फैक्ट्री, भूतनाथ, कुम्हरार, गायघाट भद्रघाट, पश्चिम दरवाजा और अन्य क्षेत्रों में ड्यूटी कर रहे प्रशासन के लोगों को कोल्ड ड्रिंक्स और अन्य खाने की सामग्री राहुल कुमार गौतम अपने हाथों से वितरण किया। राहुल का कहना है की प्रशासन व नगर निगम सफाई कर्मियों के साथ-साथ गरीब और असहाय लोगों के घर घर जाकर भी गूंज संस्था सुखा सामग्री वितरण का कार्य कर रहा है।
और लगातार लोगों के मदद करने के लिए सबसे आगे रहेगा। इस इस बितरण के दौरान संतोष कुमार सिंह,शंकर दयाल सिंह,उर्फ जॉनी संस्था के कार्य मे सहयोग कर रहे है।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours