पटना (न्यूज सिटी)। मधुबनी जिले विजय सलेमपुर निवासी स्व टँक नाथ दास के पुत्र राज्य सरकार से सेवानिवृत कर्मी चंद्रमोहन दास का असामयिक निधन हो गया। बताया जाता है कि श्री दास अपना किडनी रोग के इलाज के लिए कोलकाता स्थित एक अस्पताल में भर्ती थे। जहां वे इलाज के दौरान कोरोना संक्रमण के चपेट में आ गए। जिसके बाद चिकित्सकों ने त्वरित इलाज शुरू की, परन्तु उन्हें बचा नही पाए। स्व दास शुरू से ही सामाजिक कार्यो में रुचि लेते रहे है।






https://youtu.be/kFbPx73QD-s




उनके निधन पर कर्ण कायस्थ कल्याण मंच से जुड़े नेताओ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। वही जदयू नेता मनोज लाल दास मनु, मंच के अध्यक्ष राजेश कुमार कंठ, महासचिव विनय कुमार कर्ण, नवीन नवेंदु, सुचित्रा कंठ, विष्णु कंठ, संजीव कुमार, संजय कुमार, बैधनाथ लाल दास आदि ने कहा कि स्व दास के निधन से मिथिलांचल क्षेत्र खासकर दरभंगा मधुबनी जिले को काफी क्षति हुई है।समाज के साथ-साथ अन्य वर्गों के लोगो को सहायता पहुचाने के लिये वो हमेशा तैयार रहते थे। बचपन से ही वे समाज सेवा के लिए तत्तपर रहते थे।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours