पटना (न्यूज सिटी)। विधान सभा में अनुसूचित जाति/जन जाति कल्याण समिति के सभापति विधायक ललन पासवान ने महाराणा प्रताप की जयंती अपने आवास पर मनाया। इस मौके पर सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए महाराणा प्रताप के तश्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही इस मौके पर जदयू नेता मनोज लाल दास मनु, नीलिमा सिन्हा, डॉ रजनीश रंजन, प्रियरंजन सिंह, सुमित ने भी श्रद्धांजलि अर्पित किया।









मौके पर विधायक ललन पासवान ने कहा कि महाराणा प्रताप मानव नहीं, महामानव थे। उनके जैसा राष्ट्रभक्त व महान योद्धा संपूर्ण विश्व में दूसरा कोई नहीं हुआ और न होगा। इतिहास गवाह है की महाराणा प्रताप ने घास की रोटी खाना पसंद किया लेकिन किसी की अधीनता स्वीकार नहीं किया। महाराणा प्रताप अद्वितीय वीर थे और आज जरूरत है देश के हर घर में महाराणा प्रताप जैसे वीर की और मुहतोड़ जवाब दुश्मन को दे। जब तक महाराणा प्रताप के आदर्श को लोग मानेंगे तो देश मे लोग सुरक्षित रहेंगे। हम सबों को उनके कार्यो से प्रेरणा लेकर उनके बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लेना होगा।






https://youtu.be/aWq1J6oqEUY




वही जदयू नेता मनोज लाल दास मनु ने भी महाराणा प्रताप के विशेषता बताते हुए उनके बताए गए रास्तों पर चलने की बात कहा।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours