पटना सिटी (न्यूज सिटी)। लॉक डाउन में किसी भी गरीब और निसहाय को भूखे सोने की नौबत नहीं आने देंगे के संकल्प के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज राजधानी के पूर्वी छोर में अनुसूचित जाति के लोगों में तीन सौ से अधिक सूखा राशन का पैकेट वितरित किया।






https://youtu.be/aWq1J6oqEUY




क्षेत्र के भाजपा विधायक और राज्य के पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव के निदेश पर उनके पुत्र और महिंद्रा कंपनी की अग्रणी एजेंसी किरण ऑटोमोबाइल के निदेशकद्वय नितिन कुमार और आदित्यराज के नेतृत्व में भाजपा कार्यकताओं की टीम ने आज नगर के पूर्वी छोर के शरीफागंज में अवस्थित अनुसूचित जाति बहुल बस्ती में जरूरतमंदों के बीच 310 सूखा राशन का पैकेट बांटा। इसमें अन्य लोगों के अलावा मालसलामी मंडल भाजपा के अध्यक्ष मनीष कुमार, किशोरी प्रसाद, राज गिरी, उमेश दास, पिंकू मेहता, धर्म गुप्ता, पप्पूजी, अभय कुमार, संजय यादव, अजित यादव आदि ने महत्व पूर्ण भूमिका अदा की।









वही मौके पर नितिन कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि लॉक डाउन वन और टू के बाद फेज थ्री में भी भाजपा कार्यकर्ताओं की टीम गरीबों के बीच राहत सामग्री के काम में तत्परता से जुटी है। कोई गरीब भूखे न सोये, पिताजी नंद किशोर यादव के इस संकल्प को हर हालत में हमलोग साकार करने में जुटे हैं।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours