पटना (न्यूज सिटी)। तेज़ रफ़्तार से आ रही एक कार पेड़ से जा टकराई। वही इस हादसे में एक दरोगा की मौत हो गई।






https://www.youtube.com/watch?v=paYc-Nd-LdQ




घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि छपरा के डोरीगंज निवासी ओम प्रकाश बिहार पुलिस में दरोगा के पद पर तैनात है। वह अभी वर्तमान समय मे कैमूर जिले के भभुआ थाना में कार्यरत है और वे भभुआ थाना से सोमवार की रात अपने कार से पटना के लिए निकले थे।









लेकिन आज सुबह जैसे ही वह दानापुर इलाके के शाहपुर सराय के पास पहुंचे तो उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। कार को पेड़ से टकराने के बाद उनकी मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। फिलहाल मृतक दरोगा पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरकारी आवास में रहते थे।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours