पटना सिटी (न्यूज सिटी)। मारवाड़ी सेवा समिति पटना सिटी द्वारा संसार में आई महामारी कोरोना को देखते हुए आज 45 वें दिन भी पटना सिटी सहित पटना के विभिन्न क्षेत्रों में 750 पैकेट भोजन का वितरण किया।

समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा ने बताया कि आज की रास्ता पटना सिटी के वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय द्वारिका प्रसाद सुलतानियाँ की पुण्य स्मृति में पौत्र प्रदीप सुलतानियाँ द्वारा व्यवस्था प्रदान की गई थी। आज का वितरण मुरारका कंपाउंड, अशोक राजपथ, स्टेशन रोड, राजेंद्र नगर, कंगन घाट, हाजी गंज, पटना साहिब स्टेशन, गुलजारबाग, गांधी मैदान सहित अनेक इलाकों में किया गया।
इस अवसर पर संयोजक अमित झुनझुनवाला, राहुल अग्रवाल, बिट्टू खेतान, राजेश देवड़ा, चंद्र प्रकाश झुनझुनवाला, सुभाष पोद्दार, संजय झुनझुनवाला, राज कुमार गोयनका, राजु सुलतानियाँ, कृष्ण मुरारी झुनझुनवाला, अशोक कसेरा, अमर शर्मा, प्रदीप केडिया, रमेश टेकरीवाल सहित अनेक सदस्य सक्रिय थे।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours