पटना (न्यूज सिटी)। बिहार के पथ निर्माण मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता नंदकिशोर यादव ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार झूठ की राजनीति करने का आरोप लगाया है।

साथ ही श्री यादव ने कहा कि वैश्विक कोरोना संकट को लेकर लागू लॉग डाउन में केजरीवाल सरकार ने पहले तो ऐसा माहौल बनाया कि बिहार और यूपी के मजदूर अपने अपने राज्यों में लौटने को विवश हुए। जबकि बिहार सरकार अपने राज्यों के श्रमिकों के लिए वहीं पर सारी व्यवस्था कर रही थी। पहले वाहवाही लूटी कि बिहार के मजदूरों का किराया दिल्ली सरकार ने दिया है, फिर पत्र लिखकर बिहार सरकार से मजदूरों के किराए की मांग करने लगे। कराह रही मानवता केजरीवाल सरकार की सुरंगी नीति को पूरी तरह समझ चुकी है। महागठबंधन के जनाधारविहीन नेताओं की हां में हां मिला उनके पग चिन्हों पर चलने वाली केजरीवाल सरकार यह न भूले कि दिल्ली में चुनाव में बिहारी वोटर की अहम भूमिका रहती है। उन्हें बरगलाना या धोखा देना अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारने का समान है।
श्री यादव ने कहा कि दिल्ली सरकार यह न भूले की दिल्ली की चमक-दमक में बिहार के लोगों का भी खून-पसीना लगा है। बिहार के लोग काम करना बंद कर दें, तो दिल्ली ठप हो जाएगी और वहां की राज्य सरकार को दिन में ही तारे नजर आने लगेंगे।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours