पटना सिटी (न्यूज सिटी)। पूरा विश्व कोविड-19 के चपेट में है। वही इसको लेकर समूचा विश्व परेशान है और इसके बचाव के लिए केंद्र व राज्य सरकार अपने स्तर से मुहिम चला रखा हैं। साथ ही साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी इसके बचाव के लिए कोई कसर नही छोड़ा है।






https://youtu.be/aWq1J6oqEUY




इसी का लेकर आज पटना सिटी के शहीद भगत सिंह चौक पर युवा समाजसेवियों द्वारा वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया। इस मौके पर जन युवा समाजसेवियों ने जहां कोरोना बंदी में पूरी मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी बजा रहे पुलिसकर्मियों के बीच मास्क, ग्लब्स और सैनिटाइजर का वितरण किया। वही सड़क से गुजरने वाले आम लोगों के बीच भी मास्क, ग्लव्स और सैनिटाइजर का वितरण किया गया।





इस मौके पर श्याम इंफोटेक के संस्थापक अमित कनोडिया ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना कोई भयावह बीमारी नही हैं, बल्कि इससे बचाव के तरीके अपनाए। सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करे।









वही रास्ते मे आते-जाते लोगों को एक युवा ने राजद सुप्रीमो लालू यादव की आवाज़ निकाल कर लोगो से मास्क पहनकर सड़क पर निकलने की बात कह रहे हैं। जो की उनकी आवाज़ वाकई में आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। साथ ही लालू यादव की आवाज़ नकल कर के लोगो को कोरोना से विशेष सावधानी बरतने की अपील भी करते एक वीडियो में दिखे।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours