पटना (न्यूज सिटी)। आदर्श जनता दल परिवार के द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम में छोटी सी पहल के तहत पूरे बिहार में चैन सिस्टम के माध्यम से लॉक डाउन में जरूरतमंद लोगों के बीच हर संभव मदद की जा रही है।





फ़ूड पैकेट्स लेने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते लोग




पार्टी कार्यकर्ता उत्तम सिंह के नेतृत्व में आज पटना के कदमकुंआ, दिनकर गोलंबर, बुद्धा कॉलोनी, बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी, मंदिरी नाला पर, सालिमपुर अहरा, यारपुर डोमखाना, मीठापुर, पटना जंक्शन, अशोक राजपथ, गांधी मैदान आदि जगहों पर लगभग 600 फूड पैकेट्स एवं मास्क का वितरण किया।






https://youtu.be/aWq1J6oqEUY




इस मौके पर उत्तम सिंह ने कहा कि आदर्श जनता दल परिवार की ओर से बिहार के बाहर फंसे छात्रों को भी ऑनलाइन मनी ट्रांसफर कर उनकी मदद की गई। वितरण कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ख्याल रखा गया है और लोगों में कोविड-19 बीमारी से बचने के उपाय बताए जा रहे हैं।









वितरण कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ता नितेश कुमार, कन्हैया कुमार, रोहित कुमार, विजय पासवान, शंभू कुमार, आशीष अरोड़ा, राहुल कुमार, विक्की कुमार और देव कुमार तिवारी आदि सक्रिय थे।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours