पटना (न्यूज सिटी)। COVID-19 से निपटने के लिए संपूर्ण देश मे लॉक डाउन की अवधि 03 मई तक बढ़ा दी गयी है। जिसके बाद से पुलिस प्रशासन इसके अनुपालन को लेकर सख्ती से पेशा रही हैं। वही आज पटना सिटी एसडीओ राजेश रौशन और एएसपी मनीष कुमार और प्रशासन की टीम महात्मा गांधी सेतु पहुंच कर पटना और वैशाली जिले के बॉर्डर क्षेत्र को पूरी तरह सील कर दिया है।
इस मौके पर सिटी एसडीओ ने बताया कि पुल के रास्ते अब सिर्फ जिला प्रशासन द्वारा निर्गत पास धारियों और अति आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों की गाड़ियां का परिचालन की अनुमति रहेगी। वही मौके पर एसडीओ ने जनता द्वारा लॉक डाउन का कड़ाई से अपील करने की बात कहा।

मौके पर मौजूद रहे एएसपी मनीष कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी सेतु पर चौबीसों घंटे पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई हैं। इस लिए कोई भी नागरिक बिना काम के घर से बाहर न निकले।


Post A Comment:
0 comments so far,add yours