पटना सिटी (न्यूज़ सिटी) कोरोना वायरस को रोकने के लिए लॉक डाउन बढ़ाने को लेकर राजद नेता व समाजसेवी चंदन यादव ने नरेंद्र मोदी का यह फैसला का सराहना किया है। चंदन यादव ने कहा के लॉक डाउन से और देश के अपेक्षा हमारा देश का स्थिति बहुत अच्छा है।
इसलिए लॉक डाउन एक अहम फैसला है । वही चंदन यादव ने नीतीश कुमार से मांग किया है, कि इस लॉग डाउन में गरीब असहाय भूखे मर रहे हैं। इसलिए लोगों तक राहत सामग्री दिया जाए और साथ में वैसे लोग जो चालक या मजदूर वर्ग से हैं, उनको चिन्हित कर उनके घर में राशन सामग्री दिया जाए ताकि अपना और अपने परिवार का पेट भर सके यादव का कहना है। कि और भी स्वयंसेवी संस्था भी आगे बढ़कर लोगों को मदद करें ताकि लोग भूखे ना मरे

श्री यादव ने अपने क्षेत्र बंका घाट, गुलमाहिया बाग कच्ची दरगाह व अन्य मोहल्ला में जाकर लोगों के बीच खाने का सामग्री आटा चावल वितरण कर रहे हैं । वहीं लोगों से सोशल डिस्टेंस बनाकर अपने अपने घरों में रहने को कहा है


Post A Comment:
0 comments so far,add yours