पटना सिटी (न्यूज सिटी)। पूरा विश्व कोविड-19 के चपेट में है तो वही बिहार में भी इसके कहर में अभी तक कोई कमी नही आई है। मुंगेर जिले में एक साथ 15 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिली है। जबकि इन्हें मिलाकत सूबे में कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर 223 पहुंच गई है। वही मरीजों की संख्या में वृद्धि होने से डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के लिए चुनौती बनती जा रही है।






https://www.youtube.com/watch?v=zn7SGLJ_tA0




एनएमसीएच में फिलहाल कोरोना संक्रमित 81 मरीजों का इलाज चल रहा हैं। जिसमे 57 पॉजिटिव मरीज भी शामिल है। अस्पताल में आज 11 पॉजिटिव मरीजों को भर्ती कराया गया है, जिसमे 10 मरीज मुंगेर और एक मरीज नालन्दा जिला का है। हालांकि मरीजों को स्वस्थ करने के लिए डॉक्टरों की टीम दिन रात एक कर दी है। वही अस्पताल में भर्ती 14 मरीज़ो की दूसरी जांच रिपोर्ट आज निगेटिव पाई गई है, 48 घंटो के बाद इन मरीजों की तीसरी सैंपल जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट में नेगेटिव आने के बाद सभी 14 मरीज़ो को अस्पताल से छुट्टी देने के बादब 14 दिनों के लिए होम कोरोंटीन के लिए एम्बुलेंस से घर भेज दिया जाएगा।






https://youtu.be/G0g3ajM5oc4




बताया जाता है कि एनएमसीएच से अब तक 23 कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होकर अपने अपने घर लौट चुके है जबकि अब तक कुल 383 मरीजो को डिस्चार्ज किया जा चुका है।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours