पटना सिटी (न्यूज सिटी)। बिहार के पथ निर्माण मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता श्री नंद किशोर यादव ने कहा है कि कोरोना वायरस को लेकर लाॅक डाउन में गरीबों के भोजन के लिए पटना साहिब विधान सभा क्षेत्र में चल रहे चार स्थानों से पका-पकाया 48 हजार भोजन का पैकेट वितरित किया गया है। लक्ष्य है लाॅक डाउन की अवधि में कोई गरीब भूखा न सोये।






https://www.youtube.com/watch?v=zn7SGLJ_tA0




श्री यादव, जो पटना साहिब के विधायक भी हैं, ने आज यहां बताया कि आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से चार स्थानों- पहाड़ी मुसहर टोला, मंगल तालाब स्थित पटना सिटी राजकीय उच्च विद्यालय, मंसूरगंज स्थित गांधी आर्य कन्या विद्यालय और महावीर घाट स्थित राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में तैयार भोजन का वितरण हो रहा है। प्रति दिन सुबह-शाम चार हजार से अधिक गरीबों को पका-पकाया आहार मिल रहा है।






https://youtu.be/G0g3ajM5oc4




श्री यादव ने बताया कि 2 अप्रैल से शुरू हुए सामुदायिक किचेन एवं वितरण केन्द्र की देख-रेख अनुमंडल के अधिकारिगण कर रहे हैं। असहाय, लाचार और गरीब की रात भूखे पेट न गुजरे इसके लिए वे संकल्पित हैं और इसे साकार करने में पार्टी के कार्यकर्ता भी भिन्न-भिन्न इलाके में सूखा राशन और तैयार फुड पैकेट के वितरण का कार्य अलग से कर रहे हैं।


Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours