पटना सिटी (न्यूज सिटी)। पूरे विश्व मे कोरोना वायरस के कहर जारी हैं। कही इसके बचाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा देश के सभी प्रमुख सरकारी अस्पतालों में पैन इंडिया ऑनलाइन ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाया जा रहा है। वही आज पटना सिटी अनुमंडल के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहे ऑनलाइन ट्रेनिंग प्रोग्राम में कोरोना के बचाव के लिए कई डॉक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्य कर्मियों ने भी भाग लिया।





वाहन पास बनवाने के लिए QR CODE स्कैन करे




इस मौके पर डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों ने चल रहे ट्रेनिंग प्रोग्राम में मेडिकल एक्सपर्ट से कोरोना से संबंधित सवाल किए, जिसका जवाब एक्सपर्ट द्वारा ऑनलाइन दी गई। वहीं मौके पर एनएमसीएच अधीक्षक डॉ निर्मल कुमार सिन्हा ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा चलाये गए ऑनलाइन ट्रेनिंग प्रोग्राम से चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना जैसी घातक बीमारी से निपटने का तरीका बताया गया।






https://youtu.be/g_oBsRrZXVQ

Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours