पटना (न्यूज सिटी)। विधान पार्षद डॉ रणवीर नंदन के सौजन्य से जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक निषाद के द्वारा दीघा विधान सभा के वार्ड 21 अंतर्गत दारोगा राय पथ गैस गोदाम के पीछे रह रहे करीब 200 गरीब व जरुरतमंद लोगों के बीच भोजन की कच्ची सामग्री व ब्रेड पैकेट का  वितरण किया गया। साथ ही इसके अलावा सभी जिले में जदयू के कार्यकतार्ओं द्वारा भी राहत कार्य चलवा रहे हैं।






https://youtu.be/Ccj5FKlZtfU




इस मौके डॉ रणवीर नंदन ने कहा कि बिहार के सभी जिलों में छात्र जदयू के कार्यकर्ता राहत कार्य में हाथ बंटा रहे हैं। डॉ नंदन ने कहा कि कोराना वायरस से बचाव के मुहीम में जदयू के कार्यकर्ता जी जान से लगकर राहत कार्य में। सहयोग दे रहे है। डॉ नंदन ने प्रभु से प्रार्थना कि बिहार व देश से कोरोना का प्रकोप खत्म हो। इस महामारी में गरीबो को मदद करना ही सबसे बड़ा कर्म और धर्म हम सभी मानव का बनता है। इस अवसर पर जदयू दलित नेता महेंद्र राम एवं अतिपछडा नेता चन्देश्वर सहनी, राजेन्द्र सहनी, सुरेंद्र सहनी, दिनेश सहनी इत्यादि उपस्थित थे। इस मौके पर जदयू नेताओं ने लोगों से आग्रह किया कि वे सरकार के आह्वान पर लॉकडाउन के दौरान घर में रहे और सुरक्षित रहें।






https://youtu.be/g_oBsRrZXVQ

Share To:

NewsCity.co.in

Post A Comment:

0 comments so far,add yours